फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाम 'आधी आबादी': चाकू लेकर बैंक में घुसा लुटेरा तो कैंची लेकर भिड़ गई 'मर्दानी' बैंक मैनेजर, देखें वीडियो

Mon, 17 Oct 2022 05:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर

सार

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक लुटेरा चाकू लेकर बैंक में घुस गया। लेकिन यहां की महिला बैंक मैनेजर इस बदमाश से भिड़ गई। बैंक में मौजूद अन्य कर्मचारी महिला की हिम्मत देखकर खुद भी भिड़ गए और फिर लुटेरे को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
कैंची लेकर भिड़ गई बैंक मैनेजर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर में मरुधरा ग्रामीण बैंक में लूट की कोशिश का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां लूट के इरादे से बैंक में घुसे बदमाश से बैंक की मैनेजर भिड़ गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना श्रीगंगानगर के मीरा चौकी राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक की है। जहां शनिवार को एक बदमाश लूट के इरादे से बैंक में घुस गया था। हालांकि, बैंक के कर्मचारियों की फुर्ती और साहस के कारण इस आदमी को दबोच लिया। लुटेरे को दबोचने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बैंक में घुसकर लुटेरे कहा कि वह लॉरेंस गैंग का आदमी है और उसके पीछे कई लोग और आ रहे हैं। आरोपी ने मेन गेट से एंट्री की, आरोपी के हाथ में एक बैग था और उसका मुंह ढका हुआ था। वह पहले बैंक के अंदर आया और फिर वापस बाहर गया। उसके हाथ में एक चाकू भी था, बैंक के कर्मचारियों ने चेहरा ढके होने के कारण उसे बाहर जाने को कहा, लेकिन वह नहीं माना और अंदर घुस आया। इसके बाद बैंक के कर्मचारियों ने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।



बैंक की शाखा प्रबंधक पूनम गुप्ता ने ड्रायर से कैंची निकालकर बदमाश से जा भिड़ी। लुटेरे ने बैंक मैनेजर पर हमला भी किया, लेकिन पूनम ने बहादुरी दिखाते हुए बचाव के लिए हाथ में कैंची लेकर भिड़ गई। उसके बाद अन्य बैंक कर्मियों ने भी हौसला दिखाते हुए कुछ ही सेकेंड के भीतर बदमाश को धर दबोचा। बैंक में लूट की नाकाम कोशिश करने के CCTV फुटेज सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर लोग बैंक मैनेजर की काफी तारीख कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें