एएसपी चंचल मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शवों को सरपंच कालूराम जाट और अन्य ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया था। मृतकों की शिनाख्त फकीर मोहम्मद, पत्नी शमीम बानू और बेटे अली सलावट के रूप में हुई है।
शाहपुरा-भीलवाड़ा मेगा हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर एक रोडवेज बस ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। शाहपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया।
शादी समारोह में जा रहे थे मृतक
विज्ञापन
एएसपी चंचल मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शवों को सरपंच कालूराम जाट और अन्य ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया गया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया था। मृतकों की शिनाख्त फकीर मोहम्मद, पत्नी शमीम बानू और बेटे अली सलावट के रूप में हुई है। तीनों बाइक पर भीलवाड़ा के गांधीनगर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए शाहपुरा आ रहे थे। मृतक मूलत: भदेसर, चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं।
मुस्लिम समाज के लोग इकट्ठा हुए
थाना प्रभारी राजकुमार नायक के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही मुस्लिम समाज के सदर हामिद खां कायमखानी सहित कई समाज जन इकट्ठा हो गए थे। वैशालीनगर-जयपुर डिपो की बस को जब्त कर लिया गया है।