फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: पुलिस पर हमला करने वाली रणिया गैंग का मुखिया गिरफ्तार, सात दिन पहले हमले में छह जवान हुए थे घायल

Tue, 02 May 2023 04:41 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

पुलिस अधीक्षक विकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस पर हमला करने के बाद से ही रणिया और उसकी गैंग के कई सदस्य फरार  थे। वह अलग-अलग ठिकानों पर छुपे थे, जिन्हें पुलिस लगातार ढूंढ रही थी। कोटडा थाना प्रभारी रामसिंह को मुखबिर ने जानकारी थी कि सरवन गुजरात भागने की फिराक में है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के मांडवा थाना पुलिस पर हमला करने और हथियार छीनने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। घटना के सात दिन बाद कोटडा पुलिस ने रणिया गैंग के सरदार सरवन बुंबरिया को सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को कड़ी सुरक्षा में झाडोल कोर्ट में पेश किया है। कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस पर हमला करने के बाद से ही रणिया और उसकी गैंग के कई सदस्य फरार  थे। वह अलग-अलग ठिकानों पर छुपे थे, जिन्हें पुलिस लगातार ढूंढ रही थी। कोटडा थाना प्रभारी रामसिंह को मुखबिर ने जानकारी थी कि सरवन गुजरात भागने की फिराक में है। पुलिस ने गुजरात सीमा पर नाकाबंदी कर दी और जैसे ही आरोपी सरवन वहा पहुंचा वैसे ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब सरवन से रणिया और उसके गैंग के अन्य लोगों के बारे पूछताछ कर रही है।  छीने हथियारों को कहां रखा गया है, इसकी पूछताछ की जा रही है। 

ग्रामीणों ने बातों में फंसाकर घेर लिया था
28 अप्रैल को पुलिस को रणिया गैंग के सरगना के घर आने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर गई, जहां ग्रामीणों ने पुलिस टीम को बातों में उलझा कर घेरा बना दिया और मौके पर ही फायरिंग शुरू कर दी थी। हमले में थानाधिकारी उत्तम सिंह सहित 6 अन्य पुलिस के जवान घायल हो गए थे, जिन्हें उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

कमांडो जवान भी दे रहे हैं दबिश

विज्ञापन

एसपी शर्मा ने बताया कि पुलिस पर हुए हमले के बाद से पुलिस ने 10 स्पेशल टीमों का गठन किया है। टीमें हमलावरों को राजस्थान और गुजरात सीमा पर सटे जंगलों और गांव में तलाश रही है। पुलिस अब तक 50 से अधिक गांवों में दबिश दे चुकी है। टीमों में सशस्त्र पुलिस के जवानों के साथ विशेष ट्रेनिंग प्राप्त किए हुए कमांडो भी शामिल हैं, जो लगातार रणिया के संबंधित ठिकानों पर दबिश दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें