फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur Road Accident : दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर से डीजल टैंक में ब्लास्ट, तीन लोग जिंदा जले

Tue, 05 Jul 2022 09:26 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

हादसे में दो चालक और एक खलासी जिंदा जल गए। सभी मृतक बीकानेर जिले के रहने वाले थे।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर में सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो ट्रेलर की टक्कर होने के बाद भीषण आग लग गई। जिसके बाद दो चालक, खलासी सहित तीन लोग जिंदा जल गए। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शेरगढ़ से करीब आठ किलोमीटर दूर रविवार रात करीब 11 बजे दो ट्रेलर में टक्कर हो गई। टक्कर से पहले एक ट्रैक्टर-ट्राली इनके बीच थी। हादसे के दौरान ट्रॉली बीच में फंस गई। चालक ने ट्रैक्टर निकाल लिया। इसी दौरान एक ट्रेलर का डीजल टैंक फट गया और आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक ट्रेलर में सवार दो चालक और एक खलासी की मौत हो गई थी।


सभी मृतक बीकानेर जिले के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान ट्रेलर चालक सतपाल पुत्र भीयाराम विश्नोई (ढिलाना निवासी), महेंद्र पुत्र रामुराम आचार्य (देआत्रा निवासी) और खलासी लीलाधर पुत्र जमना राम आचार्य के रूप में हुई है। सतपाल विश्नोई ट्रेलर में अकेला ही था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें