फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: फिल्मी स्टाइल में सड़क पर उछली कार, फिर 10 फीट तक घसीटती, अंदर बैठे लोग दूर जा गिरे, देखें वीडियो

Wed, 30 Nov 2022 09:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है। हादसा इतना भयानक है कि वीडियो में एसयूवी कार सड़क पर फिल्मी स्टाइल में उछलती हुई दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
हादसे के बाद दस फीट तक घिसटी कार। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भयानक सड़क हादसों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देख लोग हैरान रह जाते हैं। इसी तरह राजस्थान के जोधपुर जिले में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है। हादसा इतना भयानक है कि वीडियो में एसयूवी कार सड़क पर फिल्मी स्टाइल में उछलती हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान कार में बैठे युवक-युवती भी उछलकर बाहर गिर जाते हैं।  देखिए, हादसे का वीडियो...

विज्ञापन

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घटना देव नगर थाने के खेमे के कुंआ रोड की है। हादसे में घायल युवती सुमित्रा पटेल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात को वह अपने सोहन चारण नाम के युवक के साथ महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती एक परिचित को देखने आई थी। गांव वापस जाने के दौरान एक कैंपर में उनकी एसयूवी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। 

इससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इससे वह और कार का चालक उछल कर सड़क पर आ गिरे। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में सुमित्रा के पैर की हड्डी टूट गई है, इसके अलावा भी उसे कई और चोटें भी आईं हैं। हालांकि, पुलिस को सोहन के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हादसे के बाद वह मौके से फरार हो गया था। युवती ने हादसे का केस दर्ज कराने से इंकार दिया है। ऐसे में पुलिस को भी सोहन का कुछ पता नहीं है कि उसे कितनी चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें