फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बाड़मेर में बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत, दो युवकों की मौत, तीन घायल

Thu, 25 Aug 2022 09:05 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर में युवक अपनी साली, पत्नी और बेटे के साथ अपने गांव जा रहा था, इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उसकी गाड़ी टकरा गई। हादसे में दो महिला और एक बच्चा घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर जिले के जसोल थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो गया। तिलवाड़ा रोड पर दो बाइक आपस में भिड़ गई। जिससे दो युवकों की मौत हो गई। वहीं बच्चा सहित दो महिलाएं घायल हो गईं।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बुधवार रात को कानाराम (28) पुत्र सरदाराराम अपनी बहिन गंगा (16), साली नारायणी (35) पत्नी कपजी और दिनेश (4) निवासी इंद्राणा के साथ बाइक पर अपने गांव तिलवाड़ा जा रहा था। इसी दौरान सामने से जसोल निवासी अर्जुनराम अपनी बाइक से आ रहा था। भारड़कोट जाने वाले मार्ग के समीप दोनों बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई।


हादसे में इसमें अर्जुन और कानाराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नारायणी, दिनेश और गंगा घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव बालोतरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वहीं घायलों को बालोतरा अस्पताल भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


जसोल थानाधिकारी डिंपल कंवर ने बताया कि बुधवार देर रात हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में दो महिला और एक बच्चा घायल हैं। जिनको बालतोरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें