फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागी भाजपा विधायक का वसुंधरा पर निशाना

Thu, 16 Oct 2014 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव जीतकर आए विधायक हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर फिर निशाना साधा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैंने भाजपा में रहते वसुंधरा राजे पर 32 हजार करोड़ की काली कमाई के आरोप लगाए थे, इसी कारण पार्टी से बाहर कर दिया गया। अब ये सरकार मुझे गिरफ्तार करना चाहती है।

हनुमान बेनीवाल ने राजकीय महाविद्यालय, अजमेर में कहा कि उन्हें गिरफ्तार करने के लिए राजे सरकार को सवा मन का कलेजा चाहिए। उन्होंने राजे सरकार पर दस महीने से कुछ भी नहीं करने के आरोप जड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मंत्रियों के लिए कहा कि वे शिक्षकों से लेकर पुलिसकर्मियों तक के तबादलों में पैसे उगा रहे हैं। प्रदेश में अराजक माहौल पनप गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों एक ही तरह से भ्रष्टाचार कर रहे हैं। राजस्थान के विकास के लिए तीसरे मोर्चे की जरूरत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें