फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अजमेर के पटेल मैदान में रावण दहन, 30 मिनट तक आतिशबाजी, देखने उमड़ी सैकड़ों लोगों की भीड़

Wed, 05 Oct 2022 10:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

2 साल बाद अजमेर नगर निगम की ओर से दशहरा पर पटेल मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहा 65 फीट के रावण और 45-45 फीट के कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया गया।
विज्ञापन
दो साल बाद हुआ रावण दहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के पटेल मैदान में बुधवार को दशहरे पर रावण के पुतले का दहन किया गया। 2 साल बाद अजमेर नगर निगम की ओर से आयोजित दशहरे के इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पटेल स्टेडियम में पहुंचे। इस दौरान आतिशबाजी के साथ लंका दहन भी किया गया। 

विज्ञापन


सबसे पहले नगर निगम महापौर बृजलता हाड़ा, उपमहापौर नीरज जैन, निगम आयुक्त सुनील कुमार, कांग्रेस नेता महेंद्र सिंह रलावता, विधायक वासुदेव देवनानी सहित निगम प्रशासन और पार्षदों ने 65 फीट के रावण और 45-45 फीट के कुंभकरण और मेघनाथ की पूजा की। इसके कुछ देर बाद घसेटी बाजार से राम बारात पटेल स्टेडियम पहुचीं। राम बारात स्वागत के बाद हनुमान जी बने कलाकार ने लंका का दहन किया। कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन करने के बाद भगवान श्रीराम ने 65 फीट के रावण का दहन किया। 

65 फीट के रावण ने पहले श्री राम को आंख दिखाई और तलवार भी लहराई। रावण के हाथों पर चकरी और मुकुट पर भी आतिशबाजी दिखाई दी। रावण, कुम्भकरण और मेघनाथ के पुतले कुछ ही मिनट में जलकर खाक हो गए। इस दौरान करीब आधे घंटे तक पटेल स्टेडियम में आतिशबाजी का दौर जारी रहा। बुराई पर अच्छाई के प्रतीक रावण के अंत को देखने के लिए शहरवासी भी जमकर उमड़े थे। कार्यक्रम को लेकर जिला पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें