फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: अजमेर जेएलएन अस्पताल में मरीज से दुष्कर्म, ड्रिप लगाकर बेहोशी की हालत में नर्सिंगकर्मी ने की दरिंदगी

Tue, 14 Jun 2022 12:04 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

आरोपी नर्सिंग कर्मी ने युवती के भाई को पैसे देकर फिल्म देखने भेज दिया। उसके बाद इलाज के नाम पर ड्रिप चढ़ा दी और नशीली दवा दे दी। जिससे युवती बेहोश हो गई।
विज्ञापन
अजमेर जेएलएन में दुष्कर्म - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजमेर के जेएलएन अस्पताल में इलाज करवाने के लिए आई युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि नर्सिंग कर्मी ने युवती को ड्रिप लगाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ ज्यादती की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 23 साल की युवती सोमवार को अपने मौसी के लड़के के साथ इलाज के लिए 11 बजे जेएलएन अस्पताल में पहुंची थी। इसी दौरान युवती की मुलाकात उसके पूर्व में परिचित नर्सिग कर्मी राजेश से हुई। उसने युवती की इलाज की बात कही और भाई को पैसे देकर फिल्म देखने के लिए भेज दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी नर्सिंग कर्मी ने उसे आपातकालीन इकाई में भर्ती करवाया और उसको ड्रिप लगा दी। इस दौरान उसे नशीली दवा दे दी। उसके बाद आरोपी ने उसके साथ ज्यादती की। 


आरोपी संविदा नर्सिंग कर्मी है और एंबुलेंस चालक भी

बताया जा रहा है कि आरोपी संविदा नर्सिंग कर्मी है और एंबुलेंस चालक भी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक छवि शर्मा देर रात अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पीड़िता के बयान लेने के साथ ही लिखित शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें