फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prophet Remarks Row: भाजपा की महिला मुस्लिम पार्षद का इस्तीफा, कहा- कार्यकर्ताओं पर पार्टी का कंट्रोल नहीं

Tue, 14 Jun 2022 11:46 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

इस्तीफा देने वाली तबस्सुम मिर्जा कोटा के वार्ड 14 की पार्षद हैं। उन्होंने कहा कि पैगंबर के खिलाफ होने के बावजूद मैं पार्टी का समर्थन करूं तो मुझसे बड़ा अपराधी कोई नहीं होगा।
विज्ञापन
नुपुर शर्मा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पैगंबर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की टिप्पणी के विरोध में राजस्थान भाजपा की एक महिला पार्षद ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। तबस्सुम मिर्जा कोटा में वार्ड 14 की पार्षद हैं। उन्होंने सोमवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी को इस्तीफा भेजा है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तबस्सुम मिर्जा ने जिला अध्यक्ष को पत्र लिखकर बताया कि वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालातों में पार्टी में काम करना संभव नहीं है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने में विफल रही है, जो नबी की अलोचना कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि अगर इतना कुछ होने के बावजूद मैं भाजपा की सदस्य रही और पैगंबर के खिलाफ होने के बावजूद मैं पार्टी का समर्थन करती रही तो मुझसे बड़ा अपराधी कोई नहीं होगा। ऐसे में मैं अब इस पार्टी के साथ रहकर काम नहीं कर सकती। उन्होंने ईमेल और पोस्ट के जरिए इस्तीफा देने का ऐलान किया है। 

विज्ञापन

बता दें कि नुपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित बयान दिया था। इसके बाद से ही देश में विवाद जारी है। यहां तक की कुवैत, कतर, पाकिस्तान सहित कई मुस्लिम देशों ने बयान जारी कर इसे लेकर निंदा की थी। इसके बाद भाजपा ने नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें