फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rape in Jaipur: छह महीने तक स्कूल संचालक छात्रा से करता रहा दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज

Wed, 16 Mar 2022 11:47 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में कोरोना काल में कम बच्चों के आने का फायदा उठाकर स्कूल संचालक ने एक दसवीं की छात्रा को हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने स्कूल संचालक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
स्कूल संचालक ने छात्रा से किया दुष्कर्म - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के एक निजी स्कूल संचालक के खिलाफ नाबालिग बालिका से यौन उत्पीड़न का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि स्कूल संचालक ने कोरोना काल में बालिका को अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची के गर्भवती होने पर परिजनों को बच्ची के साथ ज्यादती की जानकारी लगी।

 

जयपुर के एक निजी स्कूल में बालिका दसवीं की छात्रा है। कोरोना काल में स्कूल में कम बच्चे आते थे। स्कूल में कम आवाजाही का फायदा उठाकर स्कूल संचालक ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वह लगातार छात्रा के साथ दुष्कर्म करता रहा। जब वो गर्भवती हो गई तो परिजनों को पता चला। जिसके बाद पीड़ित छात्रा ने अपनी पूरी आपबीती माता-पिता को बताई।

विज्ञापन


पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज
पीड़िता के अनुसार छह महीने से स्कूल संचालक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़ित बच्ची की शिकायत पर स्कूल संचालक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच मानसरोवर एसीपी को सौंपी है। पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें