फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loot in Baran : फसल बेचकर लौट रहे किसान से लूटे 57 हजार रूपये और मोबाइल, तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Mar 2022 11:16 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

बारां में किसान से मारपीट कर 57 हजार रूपये लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बारां में किसान से लूट के आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारां में फसल बेचकर लौट रहे किसान से बदमाशों ने मारपीट कर 37 हजार रूपये और मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

किसान कृषि मंडी में सरसों की फसल बेचकर रात को वापस गांव लौट रहा था। इसी बीच बदमाशों ने किसान का ट्रैक्टर रूकवा कर हॉकी स्टिक से मारपीट की और 37 हजार 500 रुपये और मोबाइल छीन लिए। जिसके बाद पीड़ित की रिपोर्ट पर कोतवाली थाना पुलिस ने तालाबपाड़ा निवासी अब्दुल बासित उर्फ शोयब खान पुत्र अब्दुल वहीद (21), मीट मार्केट निवासी मोहम्मद शमी पुत्र मोहम्मद शरीफ (19) और आदिल हुसैन पुत्र अकबर (19) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

बारां एसपी कल्याण मल मीना ने बताया कि आठ मार्च को सिमलोद थाना नाहरगढ़ निवासी ओम प्रकाश लोधी ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते बताया कि वह जब बाजार से लौट रहा था तो बदमाशों ने उससे मारपीट कर रूपये और मोबाइल लूट लिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें