फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 Rape in Jaipur: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी बनाता रहा हवस का शिकार

Fri, 15 Apr 2022 12:39 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो बना लिया। जिसके बाद उसने युवती को ब्लैकमेल कर बार-बार होटल में बुलाने लगा।
विज्ञापन
जयपुर में युवती से दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।  एक युवती की अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़ित युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पांच सितंबर 2021 को 23 साल की युवती सांगानेर स्थित कपड़े की एक दुकान पर खरीदारी करने गई थी। वहां कपड़े खरीदने आए आरोपी कमलेश से उसकी बातचीत हुई। आरोपी कमलेश ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। कुछ दिन दोनों मोबाइल पर बात करते रहे और अच्छे दोस्त बन गए। करीब 10 दिन बाद आरोपी ने उसको मिलने एक होटल में बुलाया। 


होटल में बनाया अश्लील वीडियो

आरोपी ने होटल के रूम में युवती को कोल्ड ड्रिंक ऑफर की। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला होने के कारण पीते ही युवती पर बेहोशी छाने लगी। आरोपी कमलेश ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके अश्लील क्लिप भी बना लिए।

विज्ञापन

एक लाख भी हड़पे

होश आने पर विरोध किया तो आरोपी ने बनाए अश्लील क्लिप दिखाई। जिसे वायरल करने की धमकी देकर चुप कर दिया। अश्लील क्लिपिंग से ब्लैकमेल कर बार-बार आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करने लगा और एक लाख रुपए भी हड़प लिए।


परेशान युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई 

पीड़ित युवती ने सगाई होने की बताकर तस्वीर को डिलीट करने को कहा। उसके बाद आरोपी ने 13 मार्च को जेएलएन मार्ग स्थित एक होटल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं आरोपी ने तस्वीर  डिलीट करने से मना कर दिया और इस प्रकार रिलेशन बनाकर रखने का दबाव बनाया। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें