फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rape in Bikaner: घर में घुसकर सहपाठी ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज

Mon, 25 Apr 2022 05:50 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

पीड़िता और आरोपी बीकानेर के एक सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी ने बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। 
विज्ञापन
छात्रा से दुष्कर्म - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर के खाजूवाला थाना इलाके में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता के साथ उसी के कक्षा में पढ़ता है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन

पीड़िता कई दिनों से गुमशुम सी थी। मां ने पूछताछ की तो लड़की ने परिजनों को अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में बताया। जिसके बाद लड़की की मां ने खाजूवाला थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की मां ने नामजद एफआईआर दर्ज करवाया है। लड़की की मां का आरोप है कि आरोपी ने घर में घुसकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी उसके साथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पढ़ता है। 


आरोपी ने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगी। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की हैं। मामले की जांच कार्यवाहक एसएचओ महेंद्र सिंह करेंगे। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें