फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राकेश झाझड़िया हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली में पकड़े गए

Wed, 26 Oct 2022 07:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस ने लाल कोठी गैंग के 13 आरोपियों में से नौ पर इनाम घोषित किया था। सभी बदमाशों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। बुधवार को दिल्ली की स्पेशल सेल ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
स्पेशल सेल की गिरफ्त में तीन आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राकेश झाझड़िया हत्याकांड के तीन आरोपियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।   

विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान के झुंझुनू जिले में  9 सितंबर को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राकेश झाझड़िया की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। राकेश अपने दोस्त के साथ कार से अपने गांव जा रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने राकेश और उसके दोस्त की कार रोककर उन्हें नीचे उतारा और उनके साथ मारपीट की। सरियों और लाठियों से पीटने के कारण राकेश की हालत बेहद गंभीर हो गई थी। उसे इलाज के लिए झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल में लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। 

घटना के बाद से झुंझुनू पुलिस आरोपियों की गिरफ्तार का प्रयास कर रही थी। पुलिस ने लाल कोठी गैंग के 13 आरोपियों में से नौ पर इनाम घोषित किया था। सभी बदमाशों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। बुधवार को स्पेशल सेल को तीन आरोपियों के दिल्ली में होने की जानकारी मिली। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें