फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: इंटरनेट सुविधा के साथ सरकार मदरसों में बनाएगी स्मार्ट क्लासरूम, एक पर मदरसे पर खर्च होंगे 2.62 लाख

Wed, 26 Oct 2022 07:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान मदरसा बोर्ड द्वारा पंजीकृत मदरसों में से 500 मदरसों में स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए जाएंगे। जिसके लिए प्रति मदरसा 2.62 लाख रुपये खर्च होंगे। इन स्मार्ट क्लासरूम में इंटरनेट की सुविधा भी होगी। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश के मदरसों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की शुरूआत कर दी है। मदरसों में बेहतर शिक्षा के लिए इनमें स्मार्ट क्लासरूम जैसी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां विद्यार्थी अब ब्लैक बोर्ड की जगह स्मार्ट बोर्ड के जरिए तालीम हासिल करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 13.10 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट की स्वीकृति प्रदान की है।

विज्ञापन


राजस्थान मदरसा बोर्ड द्वारा पंजीकृत मदरसों में से 500 मदरसों में स्मार्ट क्लासरूम स्थापित किए जाएंगे। जिसके लिए प्रति मदरसा 2.62 लाख रुपये खर्च होंगे। इन स्मार्ट क्लासरूम में इंटरनेट की सुविधा भी होगी। 

बता दें कि सीएम अशोक गहलोत ने बजट वर्ष 2022-23 में पंजीकृत मदरसों में स्मार्ट क्लासरूम की सुविधा चरणबद्ध रूप से कराए जाने की घोषणा की थी। इसी के तहत प्रथम चरण में आगामी वर्ष में 500 मदरसों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके बाद अगले चरण का काम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें