शहर की कृषि उपज मंडी में एक व्यापारी की दुकान पर दो नाबालिग बच्चे गल्ले से 15 हजार चोरी करते हुए पकड़े गए। दोनों बच्चों की ये हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। व्यापारी ने दोनों बच्चों को पकड़ कर उनके पिता के सुपुर्द किया और घटनाक्रम की जानकारी दी। पिता ने बच्चों को फटकार लगाते हुए व्यापारी को 9 हजार रुपये वापस कर दिए।
राजसमंद जिला मुख्यालय के कांकरोली स्थित कृषि उपज मंडी में दुकान पर गल्ले से 15 हजार रुपये चोरी करते दो नाबालिग बच्चे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सीसीटीवी कैमरे में बच्चों की पहचान कर व्यापारी ने दोनों बच्चों को पकड़कर इसकी सूचना उनके पिता को दी। दोनों बच्चों को पिता के हवाले किया जिस पर पिता ने दोनों बच्चों पर फटकार लगाई और चुराए गए 15 हजार में से 9 हजार वापस दिए। जानकारी के अनुसार पहले भी यह नाबालिग बच्चे चोरी के मामले में पकड़े गए थे।
गौरतलब है कि राजसमंद सर्कल में गत दिनों में चोरी और बाइक चोरी की घटनाएं दिन और दिन बढ़ती जा रही है। पुलिस को चोर खुली चुनौती दे रहे हैं। गत दिनों में शहर के मुख्य बाजारों से बाइक चोरी के मामले सामने आए, जिनके सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए, लेकिन अभी तक पुलिस को इस बड़े चोर गिरोह को पकड़ने में कोई कामयाबी नहीं मिली।