फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: आईपीएल का सट्टा लगाते हुए दो गिरफ्तार, 1.16 करोड़ रुपये के हिसाब के साथ लैपटॉप और मोबाइल बरामद

Sun, 28 Apr 2024 06:37 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

नीमकाथाना पुलिस ने डीएसटी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आईपीएल क्रिकेट का सट्टा लगाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से करीब 1.16 करोड़ रुपयों का सट्टे का हिसाब भी मिला है।
विज्ञापन
पकड़े गए सटोरिये - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने क्रिकेट पर ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से लैपटॉप और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपियों के पास से 1.16 करोड़ के हिसाब के साथ एटीएम कार्ड, पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ दो कारें भी बरामद हुई हैं।

विज्ञापन


डीएसपी अनुज डाल ने बताया कि शनिवार रात को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुराना टोल बूथ के पास खादरा में अनिल शर्मा के मकान देवसिटी में जितेन्द्र कुमार जाट 8-10 युवकों के साथ आईपीएल 2024 के मैच का ऑनलाइन सट्टा लगा रहा है। सूचना पर सदर थाना उपनिरीक्षक विक्रम सिंह ने जाब्ते के साथ देवसिटी में स्थित मकान पर छापा मारकर वहां बैठे लोगों की तलाशी ली। 

सदर थाना उपनिरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि वहां बैठे सभी युवक क्रिकेट का सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने कल्याणपुरा थोई निवासी रोहिताश कुमार और उदयपुरवाटी निवासी अमित को गिरफ्तार किया है, बाकी 8 युवक पुलिस के चंगुल से भाग गए। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से चार लैपटॉप, 14 मोबाईल फोन, दो हिसाब के रजिस्टर, प्रिन्टर, के अलावा सट्टे में प्रयुक्त अन्य सामान मिला है, साथ ही जब्त किए गए रजिस्टर से एक करोड़ 16 लाख रुपये ऑनलाइन सट्टे का हिसाब मिला है। पुलिस को मौके से आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, मैगजीन, 6 जिंदा कारतूस और 8 खाली कारतूस मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें