फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक मलिंगा को गाली देने का मामला: राजपूत समाज के लोगों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, डकैत गुर्जर को गिरफ्तार करने की मांग

Mon, 24 Jan 2022 06:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

कलेक्ट्रेट पहुंचे राजपूत समाज के लोगों ने हाथों में 'मैं भी मलिंगा हूं' के बैनर लिए हुए थे, गुर्जर की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतवनी दी है
विज्ञापन
राजपूत समाज के लोगों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व डकैत जगन गुर्जर द्वारा बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा को अभद्र गालियां देने के मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजपूत समाज के लोगों ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट का घेराव विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों ने जगन गुर्जर को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की। सैकड़ों की संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे समाज के लोगों ने हाथों में 'मैं भी मलिंगा हूं' के बैनर लिए हुए थे। विरोध कर रहे लोगें ने कहा कि जगन गुर्जर ने विधायक और उनके परिजनों को गालियां दी हैं। इसके बाद भी पुलिस अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

विज्ञापन


गिरफ्तारी न होने से नाराज राजपूत समाज के जिला अध्यक्ष विशंभर सिंह ने कहा कि गुर्जर ने विधायक को जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही उन्होंने समाज की बहन-बेटियों पर अभद्र टिप्पणी की है। इस कारण समाज के लोग नाराज हैं। उन्होंने बताया कि समाज के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर राकेश जायसवाल से मुलाकात कर जगन गुर्जर को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पार्षद शहंशाह सिंह तोमर ने चेतावनी देते हुए कहा कि 3 दिन के अंदर जगन को गिरफ्तार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें