राजस्थान के इकलौते वाइट टाइगर चीनू की रविवार को मौत हो गई। वह लंबे से समय से बीमार था। करीब एक हफ्ते से उसने खाना-पीना भी छोड़ दिया था। वन विभाग के डॉक्टरों किडनी की बीमार से ग्रसित चीनू का इलाज कर रहे थे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। 17 मार्च 2021 को जू एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत उड़ीसा की नंदन कानन जू से चीनू को जयपुर लाया गया था। यहां उसे नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में रखा गया था। राज्य का पहला वाइट टाइगर होने के कारण वह यहां की शान बन गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीनू को कुछ महीने से किडनी की बीमारी थी। मेडिकल बोर्ड की निगरानी में एक हफ्ते से उसका इलाज किया जा रहा था। रविवार को उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और फिर मौत हो गई। चीनू की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत का सही कारण सामने आएगा।
चार साल में इनकी भी हुई मौत
- 19 सितंबर 2019 को सुजैन शेरनी की केनाइन डिस्टेंपर से मौत।
- 21 सितंबर 2019 को रिद्धि बाघिन की केनाइन डिस्टेंपर से मौत।
- 27 सितंबर 2019 को सफेद बाघिन सीता की केनाइन डिस्टेंपर से मौत।
- 10 जून 2020 रुद्र बाघ की लेप्टोस्पायरोसिस से मौत।
- 11 जून 2020 को सिद्धार्थ शेर की लेप्टोस्पायरोसिस से मौत।
- 4 अगस्त 2020 लेप्टोस्पायरोसिस से सफेद बाघ राजा की मौत।
- 18 अक्टूबर 2020 को कैलाश शेर की हार्ट अटैक से मौत।
- 3 नवंबर 2020 को तेजस शेर की लेप्टोस्पायरोसिस से मौत।
- 12 दिसंबर 2020 को कमजोरी से तारा शावक की मौत।
- 10 जुलाई 2022 को सफेद बाघ चीनू की मौत, कारण पीएम के बाद सामने आएगा।