फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: सबसे गर्म रहा श्री गंगानगर, चार शहरों का पारा 45 डिग्री के पार, जानें गर्मी से राहत कब?

Sun, 05 Jun 2022 10:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश में भीषण गर्मी के साथ हीटवेव भी चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आठ जून के बाद गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। प्रदेश के कई शहरों में गर्म हवा (हीटवेव) भी जमकर चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिन बाद आठ जून से प्रदेशवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। इधर, रविवार को भी गर्मी ने प्रदेश में अपने कड़े तेवर दिखाए।
विज्ञापन


श्री गंगानगर में तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे शहर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं पांच अन्य जिलों में तापमान 45 डिग्री के पार रहा। इसके अलावा प्रदेश के 10 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेशवासियों को तीन दिन तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आठ जून के बाद तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट हो सकती है। अगले 3 दिन तक जोधपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में आंधी चलने की भी संभावना जताई जा रही है। 

कल धौलपुर रहा था सबसे गर्म शहर   
शनिवार 47.7 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ धौलपुर सबसे गर्म शहर रहा था। वहीं गंगानगर में 47 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। रविवार को धौलपुर का 46.4 डिग्री और गंगानगर का तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गंगानगर के तापमान में .7 डिग्री की बढ़त और धौलपुर में 1.3 की गिरवाट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


10 जून के बाद प्री मानसून की आहट 
मौसम विभाग के अनुसार असम और मेघालय समेत अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून की एंट्री के बाद राजस्थान में भी बरसात की संभावना बढ़ गई है। 10 जून के बाद राज्य में प्री मानसून बरसात का दौर शुरू हो सकता है। जानकारों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवा ही राजस्थान सहित आसपास के राज्यों में अच्छी बारिश कराती है।
 
शहर  अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
श्रीगंगानगर     46.7 29.9
धौलपुर     46.4     28.7
हनुमानगढ़     45.1     24.8
अलवर     45.1     31
चूरू     45.1     27.5
करौली     45     27.4
 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें