फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बादल छाए, बारिश का अलर्ट, मौसम बदलने से छह डिग्री उछला रात का पारा

Thu, 29 Dec 2022 03:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

अचानक बदले मौसम का असर शहरों के तापमान पर भी दिखा है। जैसलमेर में पिछले करीब एक सप्ताह से रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह रहा था। बुधवार को यहां का पारा 6.2 जो बढ़कर 15 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन
सीकर में जमीं बर्फ। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। जिससे कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, प्रदेशवासियों को सर्दी से राहत जरूर मिली है। प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा गया।  

विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के गंगानगर और हनुमानगढ़ सहित कुछ अन्य हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। कल शुक्रवार तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया जा रहा है। इसके बाद 31 दिसंबर से कड़ाके की ठंड अपने तेवर दिखाएगी। जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी। इस दौरान सर्द हवा भी चल सकती है। 

अचानक बदले मौसम का असर शहरों के तापमान पर भी दिखा है। जैसलमेर में पिछले करीब एक सप्ताह से रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह रहा था। बुधवार को यहां का पारा 6.2 जो बढ़कर 15 डिग्री पर पहुंच गया। इसी तरह चूरू और फतेहपुर के तापमान में भी 6.5 डिग्री का इजाफा हुआ है।  
विज्ञापन


इन शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे  

शहर तापमान
सीकर     6.0
भीलवाड़ा     6.2
अलवर 6.5
बूंदी   8.0
उदयपुर    8.0
कोटा  8.2
बीकानेर 8.4
चूरू   7.1
पिलानी     7.3
फतेहपुर     6.5
चित्तौड़गढ़      7.5

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें