फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कल भी जमकर बरसेंगे बदरा

Tue, 12 Jul 2022 02:53 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में अगले दो दिन तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  बुधवार को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बूंदी, भीलवाड़ा और जयपुर में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, भरतपुर,जयपुर, कोटा, उदयपुर, पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर में संभाग में बरसात होने की संभावना है।

विज्ञापन

प्रदेश में अगले दो दिन तक बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के झालावाड़, सिरोही, उदयपुर और पश्चिमी राजस्थान के नागौर जिले में भारी बरसात हो सकती है। जबकि पूर्वी राजस्थान के अजमेर, बूंदी, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, डूंगरपुर, जयपुर, राजसमंद, कोटा, सीकर, झुंझुनू, करौली, सवाईमाधोपुर, प्रतापगढ़ और टोंक में बारिश होगी।


पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, पाली, जोधपुर, नागौर में बादलों की गरज और बिजली की चमक के साथ हल्की बरसात होने की संभावना है। इसी तरह बुधवार को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, बूंदी, भीलवाड़ा भरतपुर, जयपुर और टोंक में हल्की बारिश हो सकती है।बांसवाड़ा, चित्तौडगढ़़, डूंगरपुर, झालावाड़, सिरोही, राजसमंद, प्रतापगढ़ और उदयपुर जिलों में भारी बरसात हो सकती है। जबकि पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, पाली, जोधपुर, जैसलमेर और नागौर जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें