फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के 16 जिलों में तेज बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी

Thu, 21 Jul 2022 02:43 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, सीकर, बूंदी, सवाईमाधोपुर, चूरू, झुंझुनू, अलवर, करौली, दौसा सहित कई जिलों में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी जयपुर समेत प्रदेशभर में मानसून के मेघ मेहरबान हैं। बुधवार शाम राजधानी जयपुर में बारिश से आमजन को गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 16 जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार बूंदी, सवाईमाधोपुर, चूरू, झुंझुनू, अलवर, करौली, दौसा, जयपुर, सीकर, टोंक, कोटा, भरतपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के

साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। शुक्रवार को अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, धौलपुर, झालावाड़, कोटा, बीकानेर, जोधपुर, नागौर और पाली जिले में तेज बारिश होने के आसार हैं।


बीते 24 घंटे में गुरुवार सुबह तक कोटा के डिगोद में 160, दौसा में 142, बेजुपाड़ा में 118, मोरल डेम में 85, मंडावार में 70, अलवर के नीमराना में 75, मालाखेडा में 65, सोडावास में 60, बारां के अंता में 85, उम्मेदसागर में 82, गोपालपुरा में 72, भरतपुर के रूपवास में 66, भीलवाडा के जहाजपुर में 44, चूरू के राजगढ में 75, धौलपुर में 81, जमवारामगढ़ में 64, सांगावाला में 58, बस्सी में 47, रामगढ डेम में 42, झुंझुनू के मालसीसर में 90, करौली के मंड्रायल में 63, सवाईमाधोपुर में 71, सीकर के फतेहपुर में 53, श्रीमाधोपुर में 49, माउंटआबू में 28 एमएम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें