फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के नौ जिलों का पारा 45 के पार, अगले पांच दिनों तक लू का कहर रहेगा जारी

Mon, 09 May 2022 10:46 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में गर्मी का कहर एक बार फिर जारी हो गया है। आने वाले दिनों में कई जिलों का तापमान 46-47 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
राजस्थान मौसम अपडेट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में बारिश से राहत के बाद गर्मी ने फिर भीषण रूप ले लिया है। प्रदेश के नौ जिलों का पारा 45 डिग्री से ऊपर रहा। अभी गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक 15 जिलों में लू चलने की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन

आगामी दिनों में प्रदेश के कई जिलों का पारा 46-47 डिग्री तक चढ़ सकता है। अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बांसवाड़ा, बाड़मेर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर, नागौर, डूंगरपुर, चूरू, झुंझुनू, जालोर, कोटा, बूंदी और धौलपुर का तापमान 46 से 47 डिग्री रह सकता है।


कल यहां लू चलने का अलर्ट 
मंगलवार को बांसवाड़ा, धौलपुर, झुंझुनू, टोंक, डूंगरपुर ,करौली , सवाईमाधोपुर , बीकानेर, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, श्रीगंगानगर और नागौर में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के जिलों के तापमान की बात करें तो सबसे अधिक गर्म बांसवाड़ा रहा। बांसवाड़ा का तापमान 46.5 डिग्री रहा। वहीं उसके बाद सबसे अधिक गर्म बाड़मेर रहा। बाड़मेर का तापमान 46.3 डिग्री दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें