राजस्थान में गर्मी का कहर जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने 24 घंटे में राज्य के कई हिस्सों में धूलभरी आंधी और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में आगामी 48 घंटों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग के 17 अप्रैल को बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और चूरू जिलों मे मेघगर्जन के साथ धूलभरी आंधी चलने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से आंधी और बूंदबांदी होने की संभावना है।
धौलपुर में सबसे अधिक तापमान दर्ज
वहीं रविवार को सबसे अधिक गर्म धौलपुर रहा। धौलपुर का तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। उसके बाद बीकानेर और फलौदी का तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया।