फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: प्रदेश में सर्दी का सितम, कई शहरों में लुढ़का पारा, माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री

Wed, 10 Jan 2024 12:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Weather News: सर्दी बढ़ने से प्रदेश के अजमेर जिले के तापमान में चार डिग्री की गिरावट हुई। बुधवार को अजमेर का पारा 6.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, बीकानेर, जोधपुर और जैसलमेर के न्यूनतम तापमान दो डिग्री नीचे लुढ़क गया।
विज्ञापन
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होने के कारण राजस्थान में बढ़ी सर्दी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में एक बार फिर सर्दी का सितम बढ़ने लगा है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट आई है। इससे रात में कोहरा छाने लगा है, वहीं सर्द हवा के कारण गलन बढ़ गई है। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सीकर में यह 3.8 डिग्री रहा।  

विज्ञापन


चार डिग्री तक गिरा न्यूनतम पारा
सर्दी बढ़ने से प्रदेश के अजमेर जिले के तापमान में चार डिग्री की गिरावट हुई। बुधवार को अजमेर का पारा 6.2 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, बीकानेर, जोधपुर और जैसलमेर के न्यूनतम तापमान दो डिग्री नीचे लुढ़क गया। बीकानेर और जैसलमेर में न्यूनतम पारा पांच डिग्री रहा, जोधपुर में यह 7.8 डिग्री दर्ज किया गया।

इन जिलों में छाया घना कोहरा 
मौसम में हुए बदलाव के कारण जयपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, भरतपुर, चूरू, बूंदी, दौसा, टोंक, श्रीगंगानगर, धौलपुर, हनुमानगढ़, करौली, सवाई माधोपुर और करौली में घना कोहरा छाया।  
विज्ञापन


सर्दी का सितम रहेगा जारी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मकर संक्रांति तक प्रदेश में तेज सर्दी रहेगी। इसका सबसे बड़ा कारण वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर खत्म होना है। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा के कारण तापमान में गिरावट आई है। ऐसे में संभावना है कि प्रदेश में सर्दी का असर अभी कम नहीं होगा। अगले एक-दो दिन में न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट हो सकती है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें