फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: गाड़ी की नंबर प्लेट पर ऐसा कुछ लिखा मिला तो होगी कार्रवाई, परिवहन विभाग ने जारी किए आदेश

Mon, 02 May 2022 10:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में गाड़ियों की नबंर प्लेट पर प्रधान, सरपंच, गुर्जर, ठाकुर आदि जैसे शब्द लिखने वाले अब मुश्किल में फंस सकते हैं।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में गाड़ियों की नबंर प्लेट पर प्रधान, सरपंच, गुर्जर, ठाकुर आदि जैसे शब्द लिखने वाले अब मुश्किल में फंस सकते हैं। परिवहन विभाग ने ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई के करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


परिवहन विभाग ने सोमवार को जारी आदेश में कहा कि प्रदेश के कई वाहनों की नंबर प्लेट पर प्रधान, सरपंच आदि लिखा होता है। मोटर वाहन अधिनियम के तहत यह एक अपराध है। प्रदेश के सभी जिला परिवहन अधिकारी ऐसे वाहनों की जांच कर करें। साथ ही सात दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट मुख्यालय भेजें। 

परिहवन अधिकारियों का कहना है कि विभाग को इस तरह के नंबर प्लेट लगी गाड़ियों के संबंध में लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इनके समाधान के लिए विभाग ने कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें