फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: जेल बंदी की मौत के तीन साल बाद हत्या का मुकदमा दर्ज, पुलिस की मार से हुई थी मौत 

Sun, 30 Jan 2022 02:04 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बारां जिले के मांगरोल निवासी मोहम्मद रमजान की जेल हिरासत में  29 अप्रैल 2019 को मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बारां जिला जेल में सजायाफ्ता मोहम्मद रमजान की मौत मामले में तीन साल बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। अदालत ने इस मामले में दोषी पुलिसवालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, बारां जिले के मांगरोल निवासी मोहम्मद रमजान की जेल हिरासत में  29 अप्रैल 2019 को मौत हो गई थी। इसके बाद जांच में सामने आया कि उनकी मौत पुलिस की मार के कारण हुई थी।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
मोहम्मद रमजान बारां जिला कारागार में सजायाफ्ता थे। इस बीच उनकी हालत काफी बिगड़ गई, जिसके बाद उपचार के लिए उन्हें कोटा कारागार स्थानांतरित किया गया। वहां पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने रमजान के साथ मारपीट की, जिससे उनकी गर्दन की हड्डी टूट गई और 29 अप्रैल 2019 को उसकी मौत हो गई थी। मोहम्मद रमजान की मौत के बाद सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश महासचिव महबूब अंसारी ने मामले में अदालत में मुकदमा दायर किया था। तीन साल बाद अदालत ने सुनवाई कर मामले में दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें