फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: 33 जिला पंचायतों में 28 सितंबर को होंगे उपचुनाव, राज्य चुनाव आयोग ने किया एलान

Thu, 16 Sep 2021 07:23 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, जयपुर

सार

राजस्थान राज्य चुनाव आयोग ने बुधवार को उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। उपचुनाव के लिए मतदान 28 सितंबर को होगा। 15 जून, 2021 तक सरपंच, उप-सरपंच और वार्ड पंचों के पद खाली रहने के कारण उपचुनाव आवश्यक हो गया है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान राज्य चुनाव आयोग ने बुधवार को राज्य के 33 जिलों में 25 सरपंच, 39 उप-सरपंच और 1,226 ग्राम पंचों के लिए होने वाले उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। राज्य में उपचुनाव के लिए मतदान 28 सितंबर को होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी चित्रा गुप्ता ने कहा कि 15 जून, 2021 तक सरपंच, उप-सरपंच और वार्ड पंचों के पद खाली रहने के कारण उपचुनाव आवश्यक हो गया है।

विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव की अधिसूचना 20 सितंबर को जारी की जाएगी। उसके दो दिन बाद 22 सितंबर को पंचायत मुख्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 23 सितंबर को की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें