फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: कैदी की मौत से थाने में हड़कंप, मामले में एसपी, सीओ निलंबित

Sat, 13 Jul 2019 05:10 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

राजस्थान सरकार ने पुलिस हिरासत में एक युवक की कथित मौत के मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए चुरू के जिला पुलिस अधीक्षक को हटा दिया है। वहीं इस मामले में क्षेत्राधिकारी (सीओ) को निलंबित किया गया है।

विज्ञापन


राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात यह कार्रवाई की। कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार चुरू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेंद्र कुमार को प्रशासनिक कारणों के चलते एपीओ पदस्थापन की प्रतीक्षा में कर दिया गया है। वहीं सरदारशहर के सीओ भंवरलाल को निलंबित किया गया है।

चुरू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने चोरी के एक मामले में छह जुलाई को नेमीचंद नायक को पकड़ा था। नायक की पुलिस हिरासत के दौरान उसी रात मौत हो गई। इस बीच नायक की भाभी ने आरोप लगाया है कि उसे अवैध तरीके से थाने में हिरासत में रखा गया और कथित रूप से उसके साथ दुराचार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें