फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather: राजस्थान में बढ़ा ठंड का असर; सीकर रहा सबसे ठंडा, 3.8 दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान

Sun, 10 Dec 2023 10:50 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

Today Weather in Rajasthan News : राजस्थान में ठंड का असर बढ़ाने लगा है। सीकर के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। मौसम ड्राई होने के कारण तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
राजस्थान में बढ़ा ठंड का असर, खेतों में जमीं ओस। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठंड का असर राजस्थान में धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। राजस्थान के सीकर जिले में इसका असर देखने को मिल रहा है। सीकर में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट शुरू हो गई है। बीते दिन शनिवार से तुलना की जाए तो रविवार को 0.7 डिग्री गिरावट दर्ज की है। मौसम विभाग अनुसार जहां शनिवार को सीकर का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री था तो वहीं रविवार को 3.8 दर्ज किया गया। इस सीजन का अब तक का ये सबसे कम तापमान है।
विज्ञापन


यहां ठंडी हवाओं की रफ्तार बढ़ने से गलन महसूस हो रही है। यही कारण है कि तापमान में अचानक से इतनी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ के चलते अभी ठंड का असर और बढ़ेगा। अगले कुछ दिनों में मौसम ड्राई होने के कारण तापमान में और भी गिरावट दर्ज की जाएगी। ठंड बढ़ने का असर ग्रामीण इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। खेतों में ओस की परत जमी हुई हैं। ठंड के असर के चलते लोगों ने अलाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। जगह-जगह अलाव जलने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें