फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: आज से झुंझुनू में आरएसएस की प्रांत प्रचारक बैठक, मोहन भागवत होंगे शामिल

Thu, 07 Jul 2022 10:14 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू

सार

आरएसएस की इस बैठक में 45 प्रांतों के प्रांत प्रचारक और सह प्रांत प्रचारक शामिल होंगे। बैठक में प्रांत प्रचारक अपने-अपने कार्य क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति की जानकारी और अनुभव साझा करेंगे।

विज्ञापन
झुंझुनू में आरएसस की बैठक आज से शुरू - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक गुरुवार से शुरू होगी, जो नौ जुलाई तक चलेगी। बैठक का आयोजन खेमी शक्ति मंदिर परिसर में किया जाएगा। आरएसएस की इस बैठक में संगठन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष बैठक में शामिल होने झुंझुनू आए हैं। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने जानकारी दी कि बैठक में देश भर के सभी 45 प्रांतों के प्रांत प्रचारक और सह प्रांत प्रचारक आए हैं। सरसंघचालक मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित सभी पांच सहसरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल, डॉ. मनमोहन वैद्य, सीआर मुकुन्द, अरुण कुमार, रामदत्त और छह कार्य विभागों के प्रमुख, अखिल भारतीय कार्यकारिणी के प्रचारक सदस्य हिस्सा लेंगे। 


संघ से जुड़े अलग-अलग संगठनों के अखिल भारतीय स्तर के संगठन मंत्रियों में वनवासी कल्याण आश्रम से अतुल जोग, भारतीय मजदूर संघ से सुरेंद्रन, एबीवीपी से आशीष, भारतीय किसान संघ से दिनेश कुलकर्णी, विद्या भारती से गोबिद मोहंती, विश्व हिंदू परिषद से मिलिंद परांडे इस बैठक में शामिल होंगे।

विज्ञापन

बैठक में प्रांत प्रचारक अपने-अपने कार्य क्षेत्र की मौजूदा स्थिति की जानकारियां साझा करेंगे। संघ के देशभर में हुए पहले, दूसरे और तीसरे शिक्षा वर्ग के आंकड़ों को इकट्ठा करने, नए प्रयोग और उनका विश्लेषण किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी साल की कार्ययोजना, दौरे को लेकर भी चर्चा होगी। आरएसस के शताब्दी वर्ष तक की कार्य विस्तार योजना, संघ की मजबूती, समाज की भागीदारी की तीन साल की योजना की समीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें