फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सूचना से इनकार करने वाले पांच अधिकारियों पर 5000 रुपये का जुर्माना, जानिए क्या है मामला

Sat, 01 Jan 2022 09:35 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सूचना आयुक्त नारायण बरेठ ने बताया कि दंडित किए गए अधिकारियों में भीलवाड़ा जिले के सहारा बलॉक के शिक्षा अधिकारी ने स्थानीय नागरिक बाबूलाल सेन को सूचना देने से इनकार किया था।
विज्ञापन
RTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान राज्य सूचना आयोग ने सूचना देने से इनकार करने वाले पांच सरकारी अधिकारियों पर पारदर्शिता कानून के तहत पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना लगा वांछित जानकारी 15 दिन में उपलब्ध कराने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


सूचना आयुक्त नारायण बरेठ ने बताया कि दंडित किए गए अधिकारियों में भीलवाड़ा जिले के सहारा बलॉक के शिक्षा अधिकारी ने स्थानीय नागरिक बाबूलाल सेन को सूचना देने से इनकार किया था। बाबूलाल ने एक निजी स्कूल में प्रवेश संबंधी जानकारी सूचना का अधिकार कानून के तहत मांगी थी। इसे दो साल से ज्यादा तक लटकाया गया। 

दूसरी ओर, उनियारा नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी पर स्थानीय निवासी मुजम्मिल अहमद को सूचना देने से इनकार पर जुर्माना लगाया गया है। इसी तरह के मामलों में उदयपुर जिले के दो और बूंदी के एक तहसीलदार पर जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें