राजस्थान लोक सेवा आयोग अब संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर हर साल आरएएस भर्ती परीक्षा कराने की तैयारी कर रहा है। आरएएस-2026 की प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर को होने के बाद आरएएस-2027 की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नई भर्ती का विज्ञापन जून 2027 से पहले जारी करने का लक्ष्य है। इसमें 500 से अधिक पद होने की संभावना जताई जा रही है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
राजस्थान लोक सेवा आयोग अब संघ लोक सेवा आयोग की तर्ज पर हर साल आरएएस भर्ती परीक्षा कराने की तैयारी में जुट गया है। इसी योजना के तहत आरएएस-2026 की प्रारंभिक परीक्षा छह दिसंबर को होने के तुरंत बाद आयोग आरएएस-2027 की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगा।
विज्ञापन
इस नई भर्ती का विज्ञापन जून-2027 से पहले जारी करने का लक्ष्य रखा गया है। माना जा रहा है कि आगामी आरएएस-2027 भर्ती के अंतर्गत 500 से अधिक पदों पर चयन किया जाएगा। आरएएस भर्ती प्रक्रिया को नियमित करने पर पहले भी चर्चाएं होती रही हैं, परंतु जटिल प्रक्रियाओं के कारण इसमें समय लगता था।
भर्ती प्रक्रिया के चरण घटाने पर काम
राजस्थान में आरएएस भर्ती का विज्ञापन निकालने से पहले विभिन्न प्रशासनिक विभागों से लेकर लोक सेवा आयोग के बीच पूरी प्रक्रिया पांच अलग-अलग स्तरों से होकर गुजरती है। अत्यधिक स्तर होने के कारण भर्ती प्रक्रिया में काफी समय लगता है। आयोग और सरकार अब इस प्रक्रिया को कम चरणों में पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं, जिससे भर्ती में कम समय लगेगा।
प्रक्रिया छोटी होने से अभ्यर्थियों को नए विज्ञापन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि राज्य में हर वर्ष लगभग पांच लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं।
पदों की समीक्षा और आगामी योजना
कार्मिक विभाग के संयुक्त सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह के अनुसार अगले माह आरएएस-2026 की प्रारंभिक परीक्षा होने वाली है। इस परीक्षा के बाद संबंधित विभाग रिक्त पदों को लेकर आवश्यक समीक्षा करेंगे। समीक्षा पूरी होने के साथ ही नई भर्ती 2027 के लिए विभागों से रिक्तियां मांगने की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।