फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Polls 2023: दौसा में बोले नड्डा- भाजपा की सरकार बनाओ; पानी, विकास और रोजगार की नहीं होगी कमी

Wed, 22 Nov 2023 08:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Rajasthan Polls 2023: दौसा में भाजपा नेता जेपी नड्डा ने कहा कि जहां कांग्रेस वहीं घोटाला, जहां कांग्रेस है वहां लूट है, वहीं छलावा है। भाजपा जहां पर है वहां पर विकास है, तरक्की है, महिलाओं का सम्मान है, युवाओं को आगे बढ़ने का रास्ता है और वहां किसानों का भी सम्मान है।
 
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दौसा में की सभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुधवार को दौसा में चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि दौसा के अंदर लगे ग्रहण को शंकर लाल शर्मा को जिताकर जयपुर भेजकर खत्म करें। उन्होंने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान में दलित-पिछड़ों की जिंदगी में ग्रहण लगा दिया। राजस्थान के अंदर कांग्रेस को हटाकर तस्वीर बदलनी है।

विज्ञापन


जेपी नड्डा ने आगे कहा कि जहां कांग्रेस वहीं घोटाला, जहां कांग्रेस है वहां लूट है, वहीं छलावा है। भारतीय जनता पार्टी जहां पर है वहां पर विकास है, तरक्की है, महिलाओं का सम्मान है, युवाओं को आगे बढ़ने का रास्ता है और वहां किसानों का भी सम्मान है।

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा कि इन कांग्रेसियों ने 2G घोटाला किया, कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया, कांग्रेस ने 450 करोड़ रुपये का पेंशन घोटाला किया, 11 हजार करोड़ रुपये के टेंडर अपने रिश्तेदारों को दिए। आज प्रदेश नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो के आंकड़ों में नंबर एक पर है। उन्होंने कहा कि दौसा की घटना भूल गए या भीलवाड़ा की घटना भूल गए। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने मंदिर को तुड़वाने का काम किया है। रामनवमी जुलूस निकालने पर रोक लगाई थी।
विज्ञापन


जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड का जिक्र कर आने वाली 25 तारीख को भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। गहलोत सरकार में हुए पेपर लीक मामलों पर जेपी नड्डा बोले कि 19 बार प्रदेश के अंदर प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए। लाल डायरी का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि याद है या नहीं। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी शंकर लाल शर्मा को जिताने की अपील की।

नड्डा ने कोरोना समय का जिक्र कर दावा करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने भारत की 80 करोड़ जनता को पांच किलो गेहूं, पांच किलो चावल और एक किलो दाल देकर राशन दिया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है, घोटाला किया है। उन्हें जेल की सलाखों के पीछे डालेंगे। नड्डा ने दौसा की जनता से अपील की कि शंकरलाल शर्मा को जिताकर भेजेंगे तो दौसा की जनता को पानी की कमी नहीं होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें