विधानसभा चुनाव को लेकर सिरोही जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। चुनावी व्यवस्थाएं और चाक चौबंद प्रबंधों के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। चुनावी काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की जा रही है। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) डॉ. भंवरलाल ने चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
निलंबित होने वाले कर्मचारियों में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोरीबूझ दोयतरा के अध्यापक रताराम और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उपलाखेजडा के अध्यापक धर्मसिंह मीना शामिल हैं। दोनों कर्मचारियों के खिलाफ यह कारवाई निर्वाचन कार्यों में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर की गई है।
सिरोही में मतदान केंद्र स्थापित
उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भंवरलाल ने ऐसे विद्यालय जिनमें मतदान केंद्र स्थापित किया गया है उन सभी का 24 नवंबर को अवकाश रहेगा। मतदान के दिन 25 नवंबर को जिले के सभी विद्यालयों का अवकाश घोषित किया गया है।