फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : पुलिस ने सीमावर्ती 25 निवासियों से पाकिस्तान की आईएसआई एजेंसी के संपर्क में आने के संदेह में की पूछताछ

Sat, 25 Dec 2021 04:33 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, जयपुर

सार

राजस्थान पुलिस ने पाकिस्तान की सीमा से लगे जिले के निवासियों को खुफिया एजेंसी आईएसआई और उसके गुर्गों के संपर्क में आने के संदेह में विस्तृत पूछताछ के लिए सूरतगढ़ और गंगानगर में पूछताछ केंद्रों पर बुलाया गया था।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान पुलिस ने पिछले दो दिनों में 25 श्रीगंगानगर जिले के निवासियों से पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और उसके गुर्गों के संपर्क में आने के संदेह में पूछताछ की है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

 

राजस्थान पुलिस की खुफिया यूनिट के महानिदेशक उमेश मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तान की सीमा से लगे जिले के निवासियों को विस्तृत पूछताछ के लिए सूरतगढ़ और गंगानगर में पूछताछ केंद्रों पर बुलाया गया था।
 

मिश्रा ने कहा कि पुलिस ने उनके मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं और उन्हें विस्तृत फोरेंसिक परीक्षण के लिए भेज दिया है, हालांकि संदिग्धों को कुछ समय के लिए छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन

 

उनके फोन के फोरेंसिक परीक्षण के दौरान पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ऑपरेटिव्स के साथ उनकी मिलीभगत के कुछ ठोस सबूत मिलने के बाद ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने अपनी खुफिया यूनिट के अभ्यास के दौरान सीमावर्ती निवासियों को पाकिस्तान के आईएसआई द्वारा निवासियों के माध्यम से जासूसी करने की साजिश के बारे में जागरूक करने के लिए कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें