फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: कांग्रेस ने राजस्थान की 74 पंचायत समिति सीटों में से 39 पर कब्जा किया

Tue, 02 Jul 2019 09:34 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
सचिन पायलट-अशोक गहलोत (फाइल) - फोटो : Facebook
विज्ञापन
राजस्थान में लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखने के बाद सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने राज्य में 33 में से 26 जिलों में पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए हुए उपचुनावों में ज्यादातर सीटों पर जीत का परचम लहराया है। 
विज्ञापन


74 पंचायत समिति सीटों में कांग्रेस ने 39 में जीत दर्ज की है। भाजपा 29 सीटें जीतने के साथ दूसरे स्थान पर रही। छह निर्दलीय भी विजयी रहे। 

15 उम्मीदवार - कांग्रेस के आठ, भाजपा के दो और पांच निर्दलीय निर्विरोध चुने गए। जिला परिषद उपचुनावों में, कांग्रेस ने नौ में से सात सीटें जीतीं। भाजपा केवल एक सीट जीत सकी। अन्य एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार का कब्जा रहा। 

उदयपुर की झाड़ोल पंचायत समिति से कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया जिसके कारण यह सीट खाली रही।

उपचुनाव 30 जून को हुए थे। जिसके परिणाम राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) ने मंगलवार को घोषित किए। आयोग ने 22 जिलों से निर्वाचित 48 सरपंचों के नाम भी घोषित किए। 48 में से बारह सरपंच निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन


इन नतीजों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है। उन्होंने दावा किया कि पंचायत समिति उपचुनावों में जीतने वाले छह निर्दलीय उम्मीदवारों ने पार्टी का समर्थन किया है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि लोगों ने एकबार फिर पार्टी में विश्वास जताया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें