फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: युवती से मिलने गए युवक की चाचा-भतीजे ने की हत्या, बोरे में बंद कर नदी में फेंकी लाश

Mon, 11 Apr 2022 09:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

हत्या के मामले का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक का आरोपी की बेटी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बेटी से मिलने आए उसके प्रेमी को पिता ने देख लिया, विवाद के बाद उसने भतीजे के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ के भदेसर थाना इलाके में वागन नदी में बोरे में मिली लाश के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों नीलागागडरी का खेड़ा थाना गंगरार के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान छोटू सिंह पुत्र चतर सिंह (45) और कालू सिंह पुत्र लाल सिंह (21) के रुपए में हुई है। दोनों रिश्ते में चाचा और भतीजा हैं।

विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि छोटू सिंह की बेटी के साथ मोनू शर्मा का प्रेम-प्रसंग चल रहा था। छह अप्रैल को मोनू युवती से मिलने अभियुक्तों के घर गया। यहां वह उसे ले जाने लगा तो छोटू सिंह से उसका विवाद हो गया। इसके बाद उसने अपने भतीजे कालू सिंह के साथ मिलकर उसक हत्या कर दी। बाद में वैन से लाश ले जाकर नदी में फेंक दी। पुलिस ने बताया कि इससे पहले भी मोनू उसकी युवती को लेकर भाग गया था। जिसे पुलिस तलाश किया था। 
 
चित्तौड़गढ़ एसपी प्रीति जैन ने बताया कि भदेसर थाना इलाके में वागन नदी में रविवार को बोरे में बंद युवक की लाश मिली थी। होडा गांव के पुजारी अशोक कुमार ने इसकी पुलिस को सूचना दी थी। अज्ञात आरोपी सुबह वैन से बोरे में बंद लाश नदी में फेंक गए थे। पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। 
विज्ञापन

 
एसपी प्रीति जैन ने बताया कि मृतक की पहचान बूंदी रोड थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ निवासी मोनू दुबे के रूप में हुई। मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने संयुक्त रूप से विशेष प्रयास कर घटना में शामिल चाचा-भतीजा छोटू सिंह और कालू सिंह को हिरासत में लेकर गहनता से पूछताछ की तो उन्होंने मोनू की हत्या कर लाश नदी में डालना स्वीकार किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें