फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी 

Mon, 11 Apr 2022 08:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही के सरूपगंज में दो दिन पहले छोटे भाई ने विवाद के बाद बड़े भाई की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही के सरूपगंज में रोहिड़ा थाना इलाके में दो दिन पहले बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय ने आरोपी को एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थावराराम पुत्र करणाराम गरासिया निवासी पिपलसरी पाबा की दो दिन पहले उसके छोटे भाई ने कुल्हाड़ी से सिर में वार कर हत्या कर दी थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने लसमाराम पुत्र करणा राम गरासिया को पाबा की पहाड़ियों से गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने हत्या के आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक दिन की रिमांड पर रोहिड़ा पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस पूछताछ कर हत्या का कारण जानने का प्रयास कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें