फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: रेल पटरी पर लेटकर खुदकुशी करने वाली महिला ने लाइव कर कहा- मौत के जिम्मेदार भाई-बहन

Fri, 25 Feb 2022 02:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

पाली के सदर थाना इलाके में रहने वाली एक महिला ने सोशल मीडिया पर लाइव कर आत्महत्या कर ली। लाइव वीडियो में उसने अपने भाई और बहन पर पिता की संपति हड़पने के आरोप लगाए हैं। मृतक महिला वीडियो में रोते हुए अपना दर्द बयां कर ही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली के सदर थाना इलाके में एक महिला ने रेल से कटकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने केरला रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर लेटरकर सोशल मीडिया पर लाइव किया और अपनी आपबीती सुनाई। महिला ने नौ मिनट के वीडियो में अपने भाई और बहन पर माता पिता की संपति हड़पने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद सूर्य नगरी ट्रेन से कटकर उसने जान दे दी। 

विज्ञापन


महिला की कहानी उसी की जुबानी... 
मुझे नहीं पता इस समय मैं कौन से रेलवे स्टेशन पर हूं, पर मेरी मौत के जिम्मेदार मेरी सगी बहन और भाई रहेंगे। मैं इस समय रेलवे पटरी पर लेटी हूं। इन लोगों ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी, कभी मेरा साथ नहीं दिया। अब मुझे जीने की कोई इच्छा नहीं है, मैं सिर्फ मरना चाहती हूं। मुझे परिवार से कोई उम्मीद नहीं है। मेरे पापा थे तब मेरे पास सब कुछ था, लेकिन अब वे नहीं हैं और मैं अनाथ हो चुकी हूं। ये लोग मेरे पापा की लाखों की संपति खा गए और मुझे रोड पर लाकर छोड़ दिया। अब मुझे किसी के लिए नहीं जीना, बस मरना है, अपने मम्मी-पापा के पास जाना है। दोस्तों में अब मैं अपने मम्मी पापा के पास जा रही हूं। 

महिला ने आगे कहा कि मेरे घर वालों ने मेरे साथ बहुत बुरा किया, बचपन से लेकर आज तक कभी किसी ने प्यार नहीं दिया। जब मैं चार साल की थी तो मेरी मां मर गई, लेकिन किसी ने मेरा साथ नहीं दिया। मेरे बच्चे को बल्ड कैंसर हुआ तो किसी को परवाह नहीं हुई, अब मुझे नहीं जीना, कब ट्रेन आएगी और मैं कब मर जाऊंगी मुझे नहीं पता। 
विज्ञापन


जिंदगी में मैंने बहुत कुछ सहन कर लिया, अब और नहीं होता। मैं अपनी मौत का जिम्मेदार उन्हें ठहराऊंगी, जिन्होंने मेरे पापा की पूरी संपति हड़प ली। मुझे न तो पुलिस का सहारा लेना है और न ही किसी और महिला का। जिन लोगों ने मेर साथ बुरा किया है, वो इसका परिणाम भुगतेंगे। मुझे अब नहीं जीना बस मरना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें