फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बहू के मायके पक्ष की दो महिलाओं ने सास को पीटा, पाइवेट पार्ट में डाली मिर्ची

Thu, 24 Feb 2022 09:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर में एक महिला के साथ मारपीट कर प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बाड़मेर में सिणधरी थाना हल्के के कमठाई गांव में एक महिला के साथ मारपीट कर प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला पर हो रहे अत्याचार का वीडियो सामने आने के बाद  पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में लिया और पीड़िता का मेडिकल करवाया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार एक महिला अपनी बहू को लेने के लिए कमठाई स्थित मायके गई थी। इस दौरान बहू के मायके पक्ष की महिलाओं से उसका विवाद हो गया। इस दौरान दो महिलाओं ने पीड़िता के साथ मारपीट की और प्राइवेट पार्ट में मिर्ची डाल दी। किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया वायरल कर दिया।

पुलिस ने वीडियो के आधार पर दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। यह वीडियो सात से आठ दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में दो महिलाएं पीड़िता को पकड़कर उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्ची जैसा कुछ डालती दिखाई दे रहीं हैं। पीड़ित महिला लगातार छोड़ने की मिन्नतें कर रही है। सिणधरी थाना अधिकारी बलदेवराम ने बताया कि वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की तलाश भी की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें