फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road accident: तेज रफ्तार डंपर और बाइक भिड़ी, जिंदा जला युवक, दूसरे ने अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम   

Tue, 22 Feb 2022 01:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

राजस्थान के बाड़मेर में डंपर और बाइक की जोरदार टक्कर के बाद दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक और डंपर में आग लगने के कारण एक व्यक्ति जिंदा ही जल गया। वहीं दूसरे ने अस्पताल  पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद कार और डंपर में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बाड़मेर में नेशनल हाईवे 68 पर कुशल वाटिका के पास एक डंपर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों में से एक जिंदा जल गया। वहीं दूसरे की अस्पताल जाते समय मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड डंपर और बाइक में लगी आग को बुझाया। पुलिस ने दोनों शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक आनंद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बाइक पर सवार दो युवक धोरीमन्ना से बाड़मेर की ओर आ रहे थे। डंपर बाड़मेर से धोरीमना की ओर जा रहा था। इस दौरान कुशल वाटिका के पास दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बाइक में लगी से आग से डंपर भी जलने लगा। हादमें एक युवक की जलने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे ने जिला अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया। मृतक बाइक सवार गोरखा राम और नानगा राम थूबलि के रहने वाले हैं।  
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें