फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: चोरों ने मचाया आतंक, तीन मकानों में चोरी कर 4 लाख की नकदी और कीमती आभूषणों पर किया हाथ साफ

Tue, 13 Feb 2024 01:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

Dhoulpur: जिले में लगातार चोरी की घटनाओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। चोरी के ताजातरीन मामले में अज्ञात चोरों ने तीन मकानों को निशाना बनाते हुए करीब 4 लाख रुपये की नकदी और लाखों के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। बीती रात अजीतपुर गांव में अज्ञात चोरों ने रामप्रवेश पुत्र अमर सिंह के मकान को निशाना बनाते हुए चार लाख रुपये की नकदी के साथ कीमती आभूषणों पर हाथ साफ किया। इसके बाद दूसरी चोरी की घटना विश्वनाथ पुत्र घूरेलाल के घर हुई, जहां से चोर 10 रुपये के साथ आभूषण भी ले गए। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में ही केशव पुत्र घूरे के घर संदूक एवं अलमारी के लॉक तोड़कर लाखों रुपये कीमत के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। 

विज्ञापन


चोरी की इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। गांव के बाहर खेतों में भी चोरी का सामान बिखरा पड़ा मिला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना कंचनपुर थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया अजीतपुर गांव में चोरी की घटना का मामला सामने आया है। पुलिस ने गांव में पहुंचकर मौका मुआयना किया। अज्ञात चोरों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। अधिकांश चोरी की घटनाओं का सिलसिला ग्रामीण क्षेत्रों में ही देखा जा रहा है। बदमाश कभी भी घटना को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। इस तरह की वारदातें बढ़ने से पुलिस की कार्यशैली और रात्रि गश्त व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें