फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: जहाजपुर के बाद बारां में पत्थरबाजी, ईद मिलादुन्नबी जुलूस में शामिल लोगों और पुलिस के बीच झड़प

Mon, 16 Sep 2024 04:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

राजस्थान के बारां में सोमवार को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान सांप्रदायिक तनाव हो गया। जुलूस के लिए तय रास्ते से अलग मार्ग पर ले जाने की कोशिश के बाद पुलिस और जुलूस में शामिल लोगों के बीच झड़प हो गई। प्रताप चौक पर पथराव भी शुरू हो गया, जिससे हालात और बिगड़ गए।
विज्ञापन
जुलूस के दौरान हुई झड़प को संभालती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में एक के बाद एक लगातार सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आ रही हैं। दो दिन पहले जहाजपुर कस्बे में धार्मिक यात्रा के दौरान पत्थरबाजी की घटना हुई थी। आज बारां में ईद मिलादुन्नबी जुलूस को तय मार्ग से अलग ले जाने को लेकर पुलिस और जूलूस में शामिल लोगों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद मौके पर जबरदस्त पथराव हो गया।

विज्ञापन




राजस्थान में सोमवार बारां में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान सांप्रदायिक तनाव हो गया। जुलूस में शामिल लोग और पुलिस आमने-सामने हो गए। जुलूस के लिए पुलिस ने जो मार्ग तय किया था कुछ लोग उससे अलग ले जाने की कोशिश करने लगे। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। पुलिस ने जुलूस ले जा रहे लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात बढ़ते-बढ़ते बवाल बन गई। पुलिस और जुलूस में शामिल लोगों के बीच झड़प हो गई। इसके बाद वहां दूसरे समुदाय के लोग भी जुलूस को तय रास्ते से अलग ले जाने का विरोध करने के लिए इकट्ठे होने लगे। मौके पर भीड़ में पथराव शुरू हो गया। शहर के प्रताप चौक पर पुलिस ने बमुश्किल संभाला माहौल। 

गौरतलब है कि सार्वजनिक आयोजनों में सांप्रदायिक तनाव का यह इकलौता मामला नहीं है। दो दिन पहले शाहपुरा जिले के जहाजपुर में भी जलझूलनी एकादशी की शोभायात्रा पर मस्जिद से पत्थरबाजी की गई। इसके बाद स्थानीय लोग तथा जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा धरने पर बैठ गए। इसके बाद प्रशासन ने वहां कुछ अतिक्रमण चिह्नित कर बुल्डोजर एक्शन भी ले लिया। इससे पहले जोधपुर में 21 जून को भी सांप्रदायिक तनाव भड़क गया था। मामले में पुलिस ने मौके से कई ट्रॉली पत्थर जब्त किए थे। घटना में शामिल करीब 50 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें