फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जीजा और फूफा के साथ मिलकर बेटे ने किया पिता का अपहरण, मारपीट कर मप्र के जंगल में फेंका

Fri, 25 Mar 2022 01:37 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

पुलिस ने अपहरण के आरोप में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ कर उन्हें वारदात के बारे में जनकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के झालावाड़ में अपहरण के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के बेटे, दामाद और साले को गिरफ्तार किया है। हालांकि अब तक यह बात सामने नहीं आ पाई है कि आरोपियों ने ऐसा क्यों किया था। पुलिस इस संबध में आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिले के लक्ष्मण लाल मेघवाल का अपहरण हुआ था। अपहरण के बाद आरोपी मारपीट कर मेघवाल को जंगल में छोड़ गए थे। गगधार थाना पुलिस ने गुराडिया झाला गांव के लक्ष्मण मेघवाल का अपहरण उसके बेटे ने ही किया था।

इस वारदात में लक्ष्मण के दामाद और साले ने भी साथ दिया था। तीनों आरोपियों ने पीड़ित के साथ जमकर मारपीट की और बाद में मप्र के जंगल में छोड़ दिया था। घायल मेघवाल के जंगल से बरामद कर पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस ने पंकज पुत्र लक्ष्मण लाल मेघवाल (25) निवासी झालावाड़, रणजीत पुत्र विश्राम मेघवाल (22) निवासी मंदसौर मध्यप्रदेश और मुकेश पुत्र जुझार लाल मेघवाल (25) निवासी झालावाड़ को गिरफ्तार किया गया है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें