फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: करौली में रामोत्सव की धूम, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमग हुए बाजार, भगवामय हुआ शहर का कोना-कोना

Tue, 23 Jan 2024 11:22 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

Karoli: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत करौली के विभिन्न राम मंदिरों में जमकर सजावट की गई। साथ ही साथ राम भक्तों ने अपने घरों को रोशन कर अपनी आस्था का परिचय दिया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सजा दो दर को गुलशन सा मेरे राम आए हैं, गीत की तर्ज पर आज करौली शहर की हर गली, हर चौराहा भगवान राम का स्वागत करता हुआ नजर आया। शहर के गुलाब चौराहे से लेकर अस्पताल रोड, हिण्डौन दरवाजा, फुटाकोट बाजार, भुडारा बाजार, सदर बाजार, गणेश गेट अनाज मंडी वजीरपुर गेट सहित घर-घर की गई सजावट इस उत्सव के हर्ष में डूबी नजर आ रही है।

विज्ञापन


पांच सौ वर्ष के संघर्ष के बाद राम मंदिर की स्थापना की परिकल्पना साकार होना प्रत्येक व्यक्ति को रोमांचित कर रहा है। शहर के हर गली- मोहल्ले, चौराहे को भगवा रंग के साथ रोशनी से सजाया गया। शहर के फुटाकोट से लेकर मदनमोहनजी मंदिर तक और सदर बाजार से लेकर होली खिड़कियां तक हर सड़क मार्ग को रोशनी से लकदक कर दिया गया है। 

शहर के मंदिरों में इस मौके पर रामायण और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और प्रसादी का वितरण किया गया। शहर में कई जगहों पर झांकियां सजाई गईं और धार्मिक संध्या के आयोजन किए गए। 
विज्ञापन


इस मौके पर अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले कारसेवक कैलाश शर्मा, सुशील शर्मा का सम्मान किया गया। साथ ही करौली में 2 अप्रैल को हुई सांप्रदायिक घटना के समय मासूम बच्ची को आगजनी से बचाकर वीरता का संदेश देने वाले हेड कांस्टेबल नेंत्रेश शर्मा को भी शहर के लोगों ने आज सम्मानित किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें