फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों की बुरी किस्मत!: गांजा से भरी स्कॉर्पियों हुई खराब, खुशबू आने पर पुलिस ने तलाशी ली तो मिला 72 किलो 'नशा'

Thu, 17 Mar 2022 05:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर पुलिस ने एक स्कॉर्पियों से 72 किलो गांजा जब्त किया, लेकिन आरोपी तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लग सके। सागरपारा चेक पोस्ट और सागरपारा आरटीओ चेक पोस्ट के बीच गाड़ी खराब होने के कारण उसे वहीं खड़ी कर के भाग गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर की कोतवाली पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान एक स्कॉर्पियों से 72 किलो 600 ग्राम गांजा वारामद किया। पुलिस की यह कार्रवाई फिल्मी कहानी से कम नहीं है। कोतवाली थाना प्रभारी आध्यात्म गौतम ने बताया कि बुधवार देर रात ए श्रेणी की नाकाबंदी की गई थी। इसी दौरान मध्य प्रदेश बॉर्डर स्थित सागरपारा चेकपोस्ट और सागरपारा आरटीओ चेक पोस्ट के बीच एक स्कॉर्पियो खड़ी होने की सूचना मिली। 
विज्ञापन


गौतम ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची तो स्कॉर्पियो से गांजे की खुशबू आ रही थी। इस दौरान पुलिस टीम ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 72 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि गाड़ी खराब होने के कारण से तस्कर उसे छोड़कर भाग गए।

भोपाल नंबर की स्कॉर्पियो होने के कारण संभावना जताई जा रही है कि तस्कर मप्र से उत्तर प्रदेश की ओर गांजा तस्करी कर ले जा रहे थे। राजस्थान में प्रवेश करते ही कार खराब हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर गांजे को सील कर दिया है। स्कॉर्पियो के नंबर के आधार पर तस्करों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें