राजस्थान के राजसमंद में एक बार फिर पुलिस कांस्टेबल पर हमला हुआ है। इस बार गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग कर रहे आंदोलनकारियों ने कांस्टेबल का हाथ काट दिया।
विज्ञापन
1 of 3
राजसमंद में घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- फोटो : अमर उजाला
उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की हत्या के बाद उपजा तनाव राजसमंद जिले के भीम कस्बे में शांत नहीं हो रहा है। सोमवार को एक बार फिर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कांस्टेबल पर हमला बोल दिया। कांस्टेबल बजयराम को हाथ में चोट लगी है। उनकी एक अंगुली कट गई है। यह हमला कस्बे के बदनौर चौराहे पर हुआ है। इस घटना के बाद पुलिस बंदोबस्त कड़ा कर दिया गया है। क्षेत्र में तनाव है।
विज्ञापन
2 of 3
राजसमंद में सांसद दीया कुमारी ने निर्दोष लोगों को गिरफ्तार करने के मसले पर लोगों को संबोधित किया।
- फोटो : अमर उजाला
इस घटना के बाद भीम में एक बार स्थिति तनावपूर्ण बन गई है। भीम कस्बे के बदनोर चौराहे पर पुलिस कांस्टेबल वजेराम पर हमला हुआ। दरअसल, पिछले हफ्ते बुधवार को उदयपुर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन हो रहे थे। इसे रोकने की कोशिश कर रहे पुलिस के एक कांस्टेबल पर भीड़ ने तलवार से हमला कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को सांसद दीया कुमारी के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भीम के पूर्व विधायक हरि सिंह रावत, पुष्कर के विधायक सुरेश रावत, आसींद के विधायक जब्बर सिंह, कुंभलगढ़ के विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
इससे पहले दीया कुमारी ने एसडीएम को ज्ञापन देने के बाद कहा कि हमें शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना है। पुलिस ने जिन निर्दोष लोगों को गिरफ्तार किया है, उन्हें छोड़ना होगा। जिन पुलिस वालों ने कन्हैयालाल के हत्यारों को पकड़ा, उनका सम्मान होना चाहिए। मैं खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से बात करूंगी।